डीआईजी ने किया सदर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के तेजी से निष्पादन का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डीआईजी ने किया सदर थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के तेजी से निष्पादन का निर्देश


सहरसा, 26 नवंबर (हि.स.)। पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी प्रक्षेत्र कुमार आशीष ने सहरसा सदर थाना का गुरुवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने थाना में संधारित पंजियों और संचिकाओं को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा उन्हें अद्यतन (अपडेट) करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अगले माह के लिए निष्पादन का लक्ष्य तय किया। सदर थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पुरानी लंबित शिकायतों का भी शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया गया।

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने और जांच में तकनीकी साक्ष्यों को शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस भवनों की स्थिति का जायजा लेते हुए थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा आम जनता की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (सहरसा), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, सहरसा) और पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, सहरसा-सह-पर्यवेक्षी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story