बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत
Nov 13, 2026, 22:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
हिंदी, 13 नवंबर (हि.स.)।
सदर थाना क्षेत्र के शंकर चौक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की मौत अचानक बाइक से गिरकर हो गयी।
बताया जाता है कि हार्ट अटैक आ गया। मृतक की पहचान नया बाजार निवासी 56 वर्षीय नारायण चौधरी के रूप में हुई है।
बताया जाता है मृतक सिमरी बख्तियारपुर के सरौजा वार्ड संख्या-12 का रहने वाला था। वे सहरसा के नया बाजार निवासी फुल झा के मकान में किराये पर रहते थे और आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करते थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

