देश की आन-बान-शान को बढ़ाने वाली पार्टी है कांग्रेस: मुकेश झा

WhatsApp Channel Join Now
देश की आन-बान-शान को बढ़ाने वाली पार्टी है कांग्रेस: मुकेश झा


सहरसा, 29 नवंबर (हि.स.) बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड के मंडल अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस प्रभारी संदीप यादव एवं जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षकों के रूप में रंजीत मिश्र, जितेन्द्र नाथ पटेल और डॉ. तबरेज हसन मौजूद रहे।

इस प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारा स्थापित करना और कार्यकर्ताओं को जनसरोकार के मुद्दों के प्रति तैयार करना रहा।

राहुल गांधी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र की नीतियों व कथित विध्वंसकारी चालों से जनता को अवगत कराएं। गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर आम लोगों के दुख-दर्द में शामिल हों और उनकी आवाज बनकर उनके दिलों में जगह बनाएं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें ग्रामीण इलाकों में आपसी सौहार्द व भाईचारा मजबूत करने में सहयोग मिलेगा।

सहरसा जिले के कांग्रेसी पूरे समर्पण के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं और केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है और सरकार जनता को पांच किलो राशन तक सीमित रखकर देश के संसाधनों को बड़े पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को बूथ और पंचायत स्तर पर मजबूत खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि सहरसा जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे तन-मन से राहुल गांधी के कार्यों को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे और सरकार की कथित कारगुजारियों से घर-घर की जनता को अवगत कराएंगे।

लंबी चली इस प्रशिक्षण शिविर में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशर कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मजनू हैदर कैश, प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, इंटक के सत्य नारायण चौपाल, जवाहर झा, कुमोद कुमार सिंह, शोभा कांत झा, मृत्युंजय सिंह, सुदीप कुमार सुमन, डॉ. फिरोज, आशीष कुमार, इला कुमारी, आशा देवी, डॉ. अबुल फराह सालजी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story