प्रकृति और संस्कृति के महापर्व छठ का हुआ समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समाप्त हुआ 4 दिवसीय अनुष्ठान

WhatsApp Channel Join Now

सहरसा, 16 नवंबर (हि.स.)।

प्रकृति और संस्कृति का महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। चार दिनों तक चले इस कठिन अनुष्ठान में व्रतियों ने निर्जला रहकर भगवान भास्कर की आराधना की। घाटों पर कम पड़ रही जगहों के कारण लोग घर की छतों पर भी घाट बनाकर छठ मनाना शुरू कर दिया है। शहर के 103 और जिले के सभी 10 प्रखंडों में घोषित 38 घाटों पर छठ पर्व संपन्न हुई। साथ ही मन्नत पूरी होने पर छठ में अचरी नाच, दंड प्रणाम की परंपरा को श्रद्धालु निभाते आ रहे हैं।

रविवार की शाम व्रती अपने परिवार सहित घाट पर पहुंचे। शाम 5 बजे सूर्यास्त के समय व्रतियों ने सूप में फल-फूल, ठेकुआ और प्रसाद सजाकर डूबते सूर्य को 4.54 बजे के बाद से पहला अर्घ्य दिया जाना शुरू हुआ। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठ के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सोमवार की सुबह व्रती एक बार फिर घाटों पर पहुंचे। सुबह 6.02 बजे सूर्योदय होते ही व्रतियों ने डुबकी लगाकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना प्रारंभ किया। और अपने व्रत का पारण किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और सुख-समृद्धि की कामना की।

नहाय-खाय से शुरू हुए इस पर्व में खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा का विधिवत पालन किया गया। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से घाटों पर सफाई, सुरक्षा और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई थी। छठ के समापन के साथ ही लोगों में दीपावली के बाद की सबसे बड़ी आस्था का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

प्रकृति और संस्कृति का महापर्व छठ के बारे में पर्यावरणविद भगवानजी पाठक ने कहा की इस पर्व में किसी मूर्ति की नहीं, बल्कि सीधे सूर्य, जल, नदी, तालाब और प्रकृति की पूजा होती है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। संस्कृति का पर्व इसलिए कि इसमें जात-पात, अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं रहा है। घाट पर सभी एक साथ खड़े होते हैं। ठेकुआ, खरना, नहाय-खाय सब सदियों पुरानी परंपरा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777765 Articles

Share this story