मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित


मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्ष की बैठक आयोजित


सहरसा, 25 नवंबर (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष सजन शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा एवं सहरसा विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक व सह-संयोजक समेत लगभग 200 कार्यकर्ताओं की बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई।

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग संघटक अनंत नारायण मिश्रा तथा मेयर श्रीमती प्रिया उपस्थित रहीं। अनंत नारायण मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के सभी सातों मोर्चा के जिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में आम जनता को केंद्र (भारत सरकार) और राज्य (बिहार सरकार) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सजन शर्मा ने अंगवस्त्र, पग और माला पहनाकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।

मेयर ने दी योजनाओं की जानकारी

बैठक को संबोधित करते हुए मेयर प्रिया ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भैरवानंद झा ने किया।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह, अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन शाह, जिला मंत्री रंजना देवी, मुकेश मानस, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध साह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबु बकर, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अखिलेश कुमार वर्मा तथा दिनेश यादव अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story