मध्य विद्यालय खुरेशान में चोरी, तीन कमरों का ताला तोड़ चार पंखे और तीन बिजली बोर्ड ले उड़े चोर

WhatsApp Channel Join Now
मध्य विद्यालय खुरेशान में चोरी, तीन कमरों का ताला तोड़ चार पंखे और तीन बिजली बोर्ड ले उड़े चोर


मध्य विद्यालय खुरेशान में चोरी, तीन कमरों का ताला तोड़ चार पंखे और तीन बिजली बोर्ड ले उड़े चोर


सहरसा, 19 नवंबर (हि.स.)।

जिले के बनमा इटहरी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय खुरेशान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के तीन वर्ग कक्षों का ताला तोड़कर चार पंखे और तीन बिजली बोर्ड चोरी कर लिए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक ने बनमा इटहरी थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाध्यापक मो रिजवान अहमद द्वारा 19 नवंबर को दिए गए आवेदन के अनुसार, 18 नवंबर को अवकाश के बाद जब वे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि तीन वर्ग कक्षों के ताले टूटे हुए हैं। कमरों की जांच करने पर चार पंखे और तीन बिजली बोर्ड गायब मिले। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विद्यालय के अध्यक्ष, सचिव एवं आसपास के ग्रामीणों को दी।

प्रधानाध्यापक ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच कर चोरी की घटना में शामिल अज्ञात चोरों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। विद्यालय में चोरी की इस घटना से शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। वहीं, पंखे और बिजली बोर्ड की चोरी से कक्षाओं में पठन-पाठन व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story