101 वर्षीय बौकी देवी के निधन पर शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
101 वर्षीय बौकी देवी के निधन पर शोक की लहर


सहरसा, 17 नवंबर (हि.स.)।

जिला के सोनवर्षाराज नगर पंचायत क्षेत्र के मनौरी गांव निवासी स्व. सीताराम साह की 101 वर्षीय माता बौकी देवी का मंगलवार दोपहर बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन पर नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष शैल देवी, भाजपा नेता डॉ. रुद्र नारायण ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह, राजद अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778578 Articles

Share this story