मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भीड़भाड़ से बचाव और जोखिम को लेकर स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी
अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)।
मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार के तहत अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को फारबिसगंज के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुर में बच्चों को भीड़ भाड़ के जोखिम और बचाव को लेकर जानकारी दी गई।
फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम और आंगनबाड़ी सेविका मीना टुड्डू ने दशहरा, छठ और मोहर्रम जैसे आगामी पर्वों के दौरान भीड़ और भगदड़ की स्थिति से बचाव एवं सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। सुरक्षित निकास का अभ्यास और मॉकड्रिल के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया।
बैगलेस डे परियोजना कार्य के तहत विद्यार्थियों को वैज्ञानिक डॉ सी.वी. रमन एवं अन्य वैज्ञानिकों के जीवन और उनके योगदान के बारे में शिक्षिका कंचनमाला एवं कुमारी भारती ने दी।दिवस ज्ञान के बारे में प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह , युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन ने बारी-बारी से बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सहायिका सनीचरी देवी, रसोईया लुखी देवी ललिता कुमारी आरती मुर्मू पूर्व छात्रा शांति कुमारी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

