छपरा में 124 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में लगाए गए नई रैंक के बैच

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में 124 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में लगाए गए नई रैंक के बैच


छपरा में 124 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में लगाए गए नई रैंक के बैच


सारण, 26 सितंबर (हि.स.)। शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों की उपस्थिति में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 124 सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद नई रैंक का प्रतीक चिन्ह धारण कराया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि अधिक अनुशासन, जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण का दायित्व है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी नव-पदोन्नत पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे। साथ ही, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करने के लिए तत्परता से कार्य करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story