निशांत ने ‘सद्भाव यात्रा’ के दौरान, पश्चिमी चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया शुभारंभ
पटना, 03 मई (हि.स.)। जदयू नेता निशांत कुमार आज सद्भाव यात्रा के तहत पश्चिमी चंपारण के लिए निकले। इस दाैरान पश्चिम चंपारण की ओर प्रस्थान के क्रम में निशांत कुमार का सारण के सोनपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर के कांटी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।
यात्रा के दौरान अलग-अलग स्वागत स्थलों पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान देखने को मिला। जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई, जगह-जगह फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ाें के साथ उनका स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान स्वागत स्थलों पर महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
पश्चिमी चंपारण पहुँचने पर निशांत कुमार ने बेतिया के हरिवाटिका चाैक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
निशांत कुमार ने यात्रा के दौरान कई स्वागत स्थलों पर रुककर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनका हौसला बढ़़ाया। उनकी सादगी, सहजता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार , विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी सहित, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

