सुपौल सदर थाने की कमान नंद किशोर नंदन को, संभाला कार्यभार

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल सदर थाने की कमान नंद किशोर नंदन को, संभाला कार्यभार


सुपौल, 10 नवंबर (हि.स.)। सुपौल सदर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में नंद किशोर नंदन ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने और पुलिसिंग को अधिक जनहितकारी बनाने की अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

नए थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा। आम लोगों को न्याय दिलाना, अपराधियों पर नकेल कसना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने कहा कि थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके।

नंद किशोर नंदन ने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

नए थानाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774867 Articles

Share this story