भाजपा परिवार के सदस्य बिंदेश्वरी ऋषिदेव के निधन पर विधायक विजय खेमका ने जताई संवेदना

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा परिवार के सदस्य बिंदेश्वरी ऋषिदेव के निधन पर विधायक विजय खेमका ने जताई संवेदना


पूर्णिया, 03 जून (हि.स.)।

पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत के महेंद्रपुर पलासी टोला निवासी भाजपा परिवार के सदस्य बिंदेश्वरी ऋषिदेव के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका उनके आवास पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की । उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत के परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिया।

विधायक ने दिवंगत बिंदेश्वरी ऋषिदेव की पत्नी, पुत्र एवं अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज और भाजपा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर विधायक ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) को निर्देशित करते हुए कहा कि जॉब कार्डधारी मृतक बिंदेश्वरी ऋषिदेव के परिवार को सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। मातमपूर्ति में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, अजय सिंह, रविंद्र मालाकार, अरविंद कुमार सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र ऋषि, सूरज ऋषिदेव, कन्हैया कुमार, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं टोलावासी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

Share this story