सदर अस्पताल सुपौल में आज विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, मात्र 2 रुपये में मिलेगी ओपीडी सेवा

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल सुपौल में आज विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, मात्र 2 रुपये में मिलेगी ओपीडी सेवा


सुपौल, 13 जून (हि.स.)। सदर अस्पताल सुपौल में शनिवार को मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मरीज केवल 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर ओपीडी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी संचालित होगी, जबकि आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से उपलब्ध रहेंगी।

जारी रोस्टर के मुताबिक सामान्य ओपीडी में डॉ. चंदन कुमार और डॉ. पवन कुमार मरीजों का इलाज करेंगे। बाल रोग विभाग में डॉ. विनय कुमार बच्चों की जांच और उपचार करेंगे, जबकि दंत रोग विभाग की जिम्मेदारी डॉ. पूजा भारती संभालेंगी। सर्जरी विभाग में डॉ. पंकज कुमार, हड्डी रोग विभाग में डॉ. ठाकुर प्रसाद और नेत्र रोग विभाग में डॉ. एसबी चौधरी अपनी सेवाएं देंगे।

महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. शशि रंजन मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे। वहीं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉ. रंजीत कुमार की तैनाती की गई है, ताकि जांच संबंधी सेवाएं भी नियमित रूप से संचालित हो सकें।

अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. जाहिद अख्तर, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ. बीएन भारती और रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. रंधीर कुमार इमरजेंसी सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गर्भवती महिलाओं और प्रसूति संबंधी मामलों को ध्यान में रखते हुए लेबर रूम एवं सी-सेक्शन सेवाओं के लिए डॉ. नूतन वर्मा को ऑन-कॉल रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल बुलाया जाएगा, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और निर्धारित समय की जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचे, जिससे इलाज की प्रक्रिया सुचारु रहे और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story