सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार; तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप

WhatsApp Channel Join Now

सुपौल, 04 नवंबर (हि.स.)। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज के परिजनों और उनके साथ आए 50 से 60 अज्ञात लोगों द्वारा हंगामा करने, डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिंकी कुमारी (18 वर्ष) को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक डॉ. पवन कुमार द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान मरीज को दवा दी गई तथा आवश्यक जांच के लिए भेजा गया।

इसी दौरान करीब 50 से 60 अज्ञात लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां हंगामा करते हुए डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं, अस्पताल परिसर में लगे उपकरणों एवं अन्य सामानों में भी तोड़फोड़ की गई।

घटना की सूचना तत्काल सुपौल थाना प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में आवेदन भी दिया गया है।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story