सारण शिक्षक निर्वाचन में 1,701 मतदाता करेंगे मतदान

WhatsApp Channel Join Now

बेतिया, 22 अक्टूबर (हि.स.)।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पश्चिम चंपारण जिले में कुल 18 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1,701 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,469 पुरुष और 232 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन को लेकर जिले में मतदान केंद्रवार मतदाताओं का विवरण निर्धारित कर लिया गया है।

मतदान केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, प्रखंड कार्यालय बेतिया में सबसे अधिक 325 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, चनपटिया में 243, नरकटियागंज में 212, रामनगर में 182 और मझौलिया में 160 मतदाता हैं। बगहा-2 में 103 तथा लौरिया में 90 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसके अलावा नौतन में 69, बगहा-1 में 67, बैरिया में 53, गौनाहा में 46, सिकटा में 44, मैनाटांड़ में 38 और योगापट्टी में 27 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, मधुबनी में 22, भितहां में 10, ठकराहां में आठ और पिपरासी में दो मतदाता हैं।

जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर कुल 1,701 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान और मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story