पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत युवाओं का समागम

WhatsApp Channel Join Now
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत युवाओं का समागम


कटिहार, 19 मार्च (हि.स.)। जीविका कटिहार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत एलुमिनी मीट का आयोजन किया, जिसमें रोजगार प्राप्त युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में 25 लाभार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने प्रशिक्षण और नियोजन के बाद के अनुभवों को साझा किया।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक इंद्र शेखर इंदु ने कहा कि जीविका कटिहार का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि जीविका कटिहार द्वारा युवाओं को शिक्षित करने और उनके भविष्य के क्रियान्वयन के लिए बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जो बदले में किसी भी राष्ट्र के भाग्य को निर्देशित करेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिनमें डंडखोरा प्रखंड की मुस्कान कुमारी, गंगा सारी, सोनिया कुमारी, काजल कुमारी, हसनगंज प्रखंड की रोशनी कुमारी, मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी, पुष्पा कुमारी, कटिहार सदर प्रखंड की छोटेलाल बरनवाल, अंकित कुमार चौबे, मनीषा कुमारी आदि शामिल थे।

इन युवाओं ने बताया कि प्रशिक्षण लेने और नए स्थानों पर जाकर संगठित क्षेत्रों में नौकरी पाने के बाद उनके जीवन में सामाजिक, आर्थिक, आत्म विश्वास व निर्भरता एवं अन्य बदलाव और विकास हुए हैं। उन्होंने जीविका और पीआईए को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सफलता पूरी तरह से उनकी अपनी है, लगन व बुद्धिमत्ता की उपज है जो उन्हें एक सफल स्थान पर पहुचाकर गाँव समाज में विशेष पहचान में चार चाँद लगाया है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने युवाओं की सफलता की कामना की और कहा कि जीविका कटिहार का यह प्रयास ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story