ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बगहा की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बगहा की हुई बैठक


पश्चिम चम्पारण(बगहा),15मार्च(हि.स.)।ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन बिहार के बगहा जिला इकाई की बैठक प्रखंड बगहा 2 के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसियेशन के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष प्रो.अरविंद नाथ तिवारी ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रो. तिवारी ने संघ के कार्य, मजबूती एवं विस्तार पर चर्चा की,साथ ही संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद अन्य मौजूद पत्रकारों ने भी बैठक में अपनी बात को रखी।

बैठक में सर्व सम्मति से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार तीर्थराज कुशवाहा, स्व. दिनेश मिश्र एवं स्व. प्रदीप अग्रवाल की पुण्य तिथि मनाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही सदस्यता शुल्क जमा करने , एसोशियेसन का पी एन बी में खाता खोलने का एवं प्रत्येक महीना के अंतिम रविवार को बैठक करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पत्रकार चंद्रभूषण शंडील्य, इजरायल अंसारी, तूफानी चौधरी, मुरारी शरण तिवारी, माधवेन्द्र पाण्डेय, कौशल कुमार, रवीश मिश्र, समिुउल्लाह कासमी, चंद्रप्रकाश आर्य, जय प्रकाश वर्मा, महावीर अग्रवाल, निर्भय कुमार, हरिद्वार काजी, पंचानंद सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, अमन यादव, मो. अबू शाबिर, विजय शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story