सदर अस्पताल मे परिजन का हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल मे परिजन का हंगामा


सारण, 05 मई (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौरा के समीप कार और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के खर्च को लेकर घायलों के परिजनों और वैगनआर चालक के बीच विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजन का आरोप है कि कार चालक पहले इलाज का खर्च उठाने का वादा कर बाद में मुकर गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर चालक को हिरासत में लिया।

घायलों में मो. मुख्तार अहमद, जूही, सुनील चौधरी और रामवती देवी नामक लोग शामिल है गंभीर रूप से घायल मो. मुख्तार अहमद को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मिलीभगत और एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story