आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर

WhatsApp Channel Join Now
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सेवा विभाग ने लगाया रक्तदान शिविर

सारण, 07 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सेवा विभाग के तत्वावधान में आज छपरा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर संघ के स्वयंसेवकों में सुबह से ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

इस शिविर की मुख्य विशेषता महिलाओं की बढ़-चढ़कर रही भागीदारी रही, जिन्होंने रक्तदान कर समाज के सामने एक अनूठा उदाहरण पेश किया। प्रमुख रक्तदाताओं में राहुल मेहता, धनंजय उदय, अखिलेश सिंह, राजनंदिनी और रंजनी शांडिल्य ने अत्यंत उत्साह के साथ रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया।

शिविर का आयोजन सेवा विभाग के प्रमुख अवध किशोर मिश्रा, सदर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों की देखरेख में हुआ, जहां स्वयंसेवकों ने सेवा भावना से कुल 50 यूनिट रक्त दान किया। इस मानवीय प्रयास की सराहना करने नगर के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता भी पहुंचे और उन्होंने खुद भी रक्तदान किया।

अस्पताल प्रबंधन और ब्लड बैंक कर्मियों ने इस सराहनीय पहल के लिए आरएसएस और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story