हिन्दू साम्राज्य दिवस पर आरएसएस का हुआ भव्य पथ संचलन

WhatsApp Channel Join Now
हिन्दू साम्राज्य दिवस पर आरएसएस का हुआ भव्य पथ संचलन


अररिया 05 जुलाई(हि.स.)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई की ओर से रविवार को हिन्दू साम्राज्य दिवस के मौके पर भव्य पथ संचलन किया गया।

जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता की अगुवाई में यह पथ संचलन फारबिसगंज प्लस टू स्तरीय ली अकादमी उच्च विद्यालय के खेल के मैदान से निकलकर राजेन्द्र चौक,छुआपट्टी,दीनदयाल चौक,सदर रोड,स्टेशन चौक होते हुए एलएन पथ होते हुए पुनः ली अकादमी के खेल के मैदान में संपन्न हुआ।

स्वयंसेवक अपने पारंपरिक गणवेश में ढोल-नगाड़ों और शौर्य प्रदर्शन के साथ नगर में निकले पथ संचलन में आरएसएस के सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।जगह जगह स्वयंसेवकों पर फूल की बारिश कर स्वागत किया गया।

मौके पर जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरेक साल छह उत्सव मनाती है।जिसमें से छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को हर साल हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाती है।यह उत्सव हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन पूरे देश में आयोजित किया जाता है।मौके पर विद्वानों और वक्ताओं द्वारा शिवाजी महाराज के जीवन, उनके हिंदवी स्वराज्य के निर्माण और विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ उनके संघर्ष पर विशेष चर्चा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story