रोजगार नहीं पाने वाले लाभार्थियों का ऋण माफ करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
रोजगार नहीं पाने वाले लाभार्थियों का ऋण माफ करने की मांग


रोजगार नहीं पाने वाले लाभार्थियों का ऋण माफ करने की मांग


अररिया, 02 सितम्बर(हि.स.)।

युवा समाजसेवी श्रेय मल्लिक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना स्कीम का लाभ लेने वाले वैसे लाभार्थी जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी पढ़ाई पूरी की हैं और उन्हें अब तक रोजगार नहीं मिली हैं और उनकी पारिवारिक वित्तीय स्थिति भी बेहतर नहीं हैं, उनकी ऋण माफ़ कर देने का अनुरोध किया हैं।

मल्लिक ने कहा है कि छह साल पहले बिहार सरकार ने बिहार के युवा वर्ग को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए जो इस योजना को क्रियान्वित किया था, ये अत्यंत ही सराहनीय पहल हैं। उन्होंने कहा की बिहार सरकार के इस योजना से बिहार के कई छात्र- छात्राएं को अच्छे कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का स्वर्णिम मौका मिल रहा हैं।

मल्लिक ने कहा की कई छात्र - छात्राएं जिन्होंने अच्छे अंको के साथ अपनी इंजीनियरिंग, मेडिकल और स्नातक की पढ़ाई ख़त्म की हैं और कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन अवधि में उन्हें रोजगार नहीं मिल पाया हैं, वे सभी सरकार को ऋण वापसी करने में असमर्थ हैं तथा वे इस कारण बेहद चिंतित हैं। श्री मल्लिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं ईमानदार संघर्ष के उपज हैं, ऐसे में युवाओं के इस मुद्दे को वे गंभीरता से समझते हुए उनके हित में समुचित कदम जल्द उठाये।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773178 Articles

Share this story