शहर में जाम से आमजन परेशान, लोहिया नगर, स्टेशन रोड और महावीर चौक पर हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
शहर में जाम से आमजन परेशान, लोहिया नगर, स्टेशन रोड और महावीर चौक पर हालत गंभीर


सुपौल, 29 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में आए दिन लगने वाले जाम से आम लोग परेशान हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर जाम की समस्या लगातार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। खासकर लोहिया नगर, स्टेशन रोड और महावीर चौक आने-जाने वाले लोगों को जाम के झाम से सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही अधिक रहने के कारण अक्सर सड़क पर लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम में फंसने से राहगीरों, दुकानदारों, मरीजों और जरूरी काम से जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को समय बर्बाद करना पड़ता है। कई बार कम दूरी तय करने में भी लोगों को काफी देर लग जाती है।

शहर की व्यस्त सड़कों पर जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आमजन का कहना है कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नियमित यातायात नियंत्रण, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है।

जाम की समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ठोस पहल करने की मांग की है, ताकि रोजाना जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story