सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग में तेजी लाने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग में तेजी लाने का निर्देश


सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग में तेजी लाने का निर्देश


सुपौल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) से प्राप्त प्रोसेस्ड प्लास्टिक का सड़क निर्माण में उपयोग बढ़ाने और इसकी आपूर्ति प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से प्राप्त प्रसंस्कृत प्लास्टिक के सड़क निर्माण में उपयोग के लिए प्रभावी फॉरवर्ड लिंकेज सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने तथा जिले में प्लास्टिक की मांग से संबंधित विवरण अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि सड़क निर्माण कार्यों में इसके उपयोग को गति मिल सके।

बैठक में वीरपुर, त्रिवेणीगंज एवं सुपौल के ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ जिला समन्वयक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story