ई-रिक्शा पर सवार स्कूली बच्चों को कार ने मारी टक्कर,ड्राइवर समेत छह स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now

अररिया 23 नवम्बर(हि.स.)।

अररिया बिजली ऑफिस के समीप एनएच 327ई पर ई-रिक्शा पर सवार स्कूली बच्चों की गाड़ी पर तेज अनियंत्रित कार ने जोरदार की टक्कर मार दी।जिसमें ई रिक्शा के चालक समेत ई रिक्शा पर सवार छह बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां सभी बच्चे का प्राथमिक इलाज किया गया।वहीं दो बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।जबकि ड्राइवर समेत अन्य बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा जहां पूरी तरह आगे जाकर पलट गया वहीं कार के आगे के भाग के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद कार के चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।सभी बच्चे अररिया जीरो माईल के समीप संचालित अल गजाली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे हैं।घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।वहीं सदर अस्पताल में भी बड़ी संख्या परिजन पहुंचे है।

घटनास्थल पर मौजूद ओमनगर निवासी संतोष मंडल ने बताया कि सभी बच्चे ई रिक्शा पर सवार थे और स्कूल की ओर जा रहे थे।इसी क्रम में तेज और नियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा पलट गया और मौके पर ही ड्राइवर समेत सवार सभी छह बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्होंने बताया की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा कई मीटर दूर जाकर पलट गई जबकि कर के सामने वाले भाग के परखच्चे उड़ गए।घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और फिर स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दो बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद ई रिक्शा से निजी स्कूल के द्वारा बच्चों को ढोए जाने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा अल गजाली इंटरनेशनल स्कूल के ही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781660 Articles

Share this story