मशरक में सड़क हादसा एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
मशरक में सड़क हादसा एक की मौत


मशरक में सड़क हादसा एक की मौत


सारण, 3 दिसंबर (हि.स.)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एन एच -227 ए राम जानकी पथ पर बुधवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक की पहचान मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त टोला निवासी मड़ई महतो का 56 वर्षीय पुत्र सोना लाल महतो के रूप में हुई है। सोना लाल महतो खाना बनाने में हलुआई का काम करते थे। टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है और दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सोना लाल महतो के शव को कब्जे में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से तख्त टोला और मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story