ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बाइक सवार की हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बाइक सवार की हुई मौत


ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बाइक सवार की हुई मौत


अररिया 17 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय के सामने टायर पंक्चर होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर से पीछे से अनियंत्रित तेज बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

तेज बाइक के टक्कर से बथनाहा थाना क्षेत्र के दीपोल मंडल टोला वार्ड संख्या 17 निवासी 35 वर्षीय सुधीर मंडल बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बाइक सवार सुधीर मंडल श्यामनगर कुछ जरूरी काम से गया हुआ था और वहां से वापसी के क्रम में हादसे का शिकार हो गया।

सूचना पर बथनाहा थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी ललिता देवी, दो पुत्र दस वर्षीय सूरज कुमार और पांच वर्षीय प्रीतम कुमार को छोड़ गया। वह ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था और घर में अकेला कमाने वाला था।

घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story