ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बीच टक्कर में लगी आग, चालक झुलसा

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बीच टक्कर में लगी आग, चालक झुलसा


ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर के बीच टक्कर में लगी आग, चालक झुलसा


भागलपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास शुक्रवार को ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा रहा था। जबकि खगड़िया से भागलपुर आ रही मिनी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद नवगछिया से खगड़िया जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए जाम हटाने की कोशिश की।

खरीक थाना के थानाध्यक्ष नरेश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story