अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुए जख्मी

WhatsApp Channel Join Now
अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुए जख्मी


अररिया 17 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज अररिया मुख्य सड़क मार्ग एनएच 27 में सिमराहा थाना क्षेत्र के बारा ओवरब्रिज के पास मंगलवार को अज्ञात चार पहिया वाहन के द्वारा बाइक पर सवार मां बेटे को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में मां और बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल मां और बेटे को उठाकर ग्रामीण चिकित्सक सुबोध कुमार के पास ले गया और उनका प्राथमिक इलाज कराते हुए मरहम पट्टी करवाया। घायल की शिनाख्त नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा के हनुमाननगर निवासी भाजपा नेता सत्यवान मालाकार के चचेरे भाई अमरदीप मालाकार एवं उनकी चाची अनीता देवी के रूप में की गई।जो फुलकाहा हनुमाननगर से अररिया किसी काम से जा रहे थे। पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार फरार हो गया।

जानकारी मिलने के बाद भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल मौके पर पहुंचे और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुंचकर बेहतर इलाज के लिए उन्हें अररिया लेकर गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story