छपरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च


छपरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने निकाला धिक्कार मार्च


सारण, 22 अप्रैल (हि.स.)। परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक को विपक्ष द्वारा संसद में रोके जाने के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने छपरा में धिक्कार मार्च निकाला। जिला संयोजक डॉ अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में यह मार्च छपरा नगर निगम प्रांगण से शुरू होकर समाहरणालय, थाना चौक और अनुमंडल कार्यालय होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन शर्म करो और महिलाओं से धोखा बंद करो जैसे नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए डॉ अशोक कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हमेशा महिलाओं के हक और संवैधानिक सुधारों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि जनसंख्या के अनुपात में परिसीमन हुआ, तो बिहार में लोकसभा सीटें 40 से बढ़कर 60 हो जाएंगी, जिससे राज्य के विकास के लिए हर 5 साल में 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। डॉ कुशवाहा ने आरोप लगाया कि महागठबंधन ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है। इस अन्याय के विरुद्ध आयोजित इस मार्च में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा अपना रोष प्रकट किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story