राजद जिला कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाई गई अंबेडकर जयंती

WhatsApp Channel Join Now
राजद जिला कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाई गई अंबेडकर जयंती


अररिया 14 अप्रैल(हि.स.)। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को राजद कार्यालय में समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने की।

उपस्थित राजद के नेता,संगठन पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहेब अंबेडकर के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दे उनको नमन किया।

मौके पर मौजूद रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर दलित,पिछड़ा,अतिपिछड़ा को उनके हक और हकूक के लिए संविधान में कई शक्तियां दी।आज कोई भी वंचित समाज का व्यक्ति सर उठाकर हक और अधिकार के साथ जीता है।राजद के पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव ने कहा कि भारत रत्न अंबेडकर जी समाजिक भेदभाव,कुरीतियों और समाज में फैले अशिक्षा के अंधेरे को हटाने के लिये संविधान का निर्माण कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को उनका हक और अधिकार दिया।

अध्यक्षता कर रहे राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें सामाजिक समानता और हक के लिए संविधान की रचना की। जबकि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ने हमें संवैधानिक अधिकार लेने के लिये लड़ना सिखाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story