रिविलगंज पुलिस ने शराब के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार
सारण, 25 जून (हि.स.)। रिविलगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनई दियारा क्षेत्र बांध के पास घेराबंदी कर तीन मोटरसाइकिलों से जा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में तलाशी के दौरान मोटरसाइकिलों पर लदे बोरों से 70 लीटर देशी और 50.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 120.280 लीटर है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भगवानबाजार थाना क्षेत्र के अमनदीप कुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार और अरविंद कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में रिविलगंज थाना कांड संख्या-365/26 के तहत बिहार उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

