दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन
भागलपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देशानुसार एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में भागलपुर जिला में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र, भागलपुर में गुरूवार को दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी और सिटी एसपी द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को ब्रीफिंग करते हुए दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वित कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आपात एवं संवेदनशील परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्रवाई से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसके उपरांत भागलपुर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर प्रभावी निगरानी स्थापित करना था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

