शिक्षक सम्मान समारोह नहीं आयोजित होने से शिक्षकों में निराशा, संघ ने जताया ऐतराज

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षक सम्मान समारोह नहीं आयोजित होने से शिक्षकों में निराशा, संघ ने जताया ऐतराज


नवादा,22 मार्च (हि.स.)।जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन न होने से प्रतिभागी शिक्षकों में घोर निराशा व्याप्त है।

मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है।

नवादा जिला में भी यह परंपरा वर्षों से कायम है परंतु पिछले वर्ष जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दीपक कुमार के अदूरदर्शिता एवं आनाकानी के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका जिसके कारण जिन शिक्षकों ने अपना फाइल फोल्डर कार्यालय को समर्पित किया था वो फाइल धूल फांकते रह गए ।22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षकों को पुरस्कृत करने की आखिरी उम्मीद भी समाप्त हो गई।

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। जिला अध्यक्ष ने इस बाबत कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर अनुरोध किया था परंतु टालमटोल करते रहने के कारण जिले के शिक्षक 2025 के शिक्षक सम्मान पुरस्कार से वंचित रह गए।

यह घोर निराशाजनक है। आज रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार की मौजूदगी में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश जी के द्वारा कुछ शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया इस मौके पर भी 5 सितंबर 20 25 का शिक्षक सम्मान समारोह दिया जा सकता था ।पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसकी अनदेखी कर दी ।जो घोर निराशाजनक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story