सहयोग शिविर, आरटीपीएस एवं संभावित बाढ़-सुखाड़ तैयारी की समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सहयोग शिविर, आरटीपीएस एवं संभावित बाढ़-सुखाड़ तैयारी की समीक्षा बैठक




सहरसा, 25 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से आयोजित समीक्षात्मक बैठक में सहयोग शिविर हेतु प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति, मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए अब तक की गई तैयारियों तथा आरटीपीएस अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, ऊर्जा, ग्रामीण विकास सहित अन्य जिला स्तरीय कार्यालयों एवं प्रखंड/अंचल कार्यालयों को सहयोग शिविर से संबंधित, विशेषकर 30 जून को आयोजित होने वाले शिविर हेतु प्राप्त आवेदनों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

आरटीपीएस अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया गया।जिलांतर्गत बाढ़ से प्रायः प्रभावित अंचलों नवहट्टा, सलखुआ, महिषी एवं सिमरी बख्तियारपुर में मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप संभावित आपदाजन्य परिस्थितियों से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story