सारण में एडीजी की समीक्षा बैठक 18 जुलाई को होगी
सारण, 16 जुलाई (हि.स.)। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक के आगामी 18 जुलाई को प्रस्तावित सारण जिला भ्रमण और समीक्षा बैठक के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में जिला अतिथि गृह के सभागार में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सारण द्वारा एक समन्वय व तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी शाखा प्रभारी और परिचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी शाखा प्रभारियों को अपनी-अपनी शाखा से संबंधित अभिलेखों व आवश्यक तैयारियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही समीक्षा हेतु सभी सूचनाओं को व्यवस्थित रखने तथा अपने कार्यालय के एक कर्मी के साथ बैठक में उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

