मुख्यमंत्री निश्चय 7 एवं निश्चय 2 को लेकर समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री निश्चय 7 एवं निश्चय 2 को लेकर समीक्षा बैठक


भागलपुर, 22 मई (हि.स.)। जिले के गोराडीह प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात केसरी के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निश्चय सात एवं निश्चय दो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोराडीह दिनेश दास, सहायक प्रबंधक डी आर सी सी प्रणव प्रकाश, जिला कौशल प्रबंधक सुधांशु शेखर, निशांत पाराशर, कुशल युवा कार्यक्रम मप्रबंधक गोराडीह निवास कुमार सिंह, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं जीविका दीदी शामिल रहे। इस दौरान उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि अभी तक जो लक्ष्य निश्चय सात एवं दो में प्रखंड ने प्राप्त किया है। उसे शत प्रतिशत प्राप्त करना है। इसको लेकर उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं जीविका को मार्गदर्शन दिया। जिला में प्रखंड एक नंबर हो इसके लिए सभी संकल्पित हुए।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी से आग्रह किये अगर कोई परेशानी हो तो सीधा मुझसे संपर्क करें। वहीं कुशल युवा कार्यक्रम प्रबंधक निवास कुमार ने कार्यक्रम के माध्यम से सभी से अपील किया आप हमें सहयोग करें मैं हर विद्यालय हर घर तक पहुंच कर इस कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से करने का प्रयास करूंगा।

मंच संचालन वीर शिवाजी ने किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गिरीश कुमार, पूनम सिंह, चंचल कुमारी, ज्योत्सना, खुशबू, पिंकी कुमारी, सुकांत कुमार, सुमन कुमार मंडल, संतोष कुमार मिश्रा, प्रियदर्शनी रंजन, रंजीत कुमार, शिक्षक अजय कुमार सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story