निर्वाची पदाधिकारी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ कोसी स्नातक चुनाव के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
निर्वाची पदाधिकारी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ कोसी स्नातक चुनाव के मतदान केन्द्रों का लिया जायजा


अररिया 23 अक्टूबर(हि.स.)।

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन का पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, अररिया विनोद दूहन के साथ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी जितेन्द्र कुमार भी साथ थे।

प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी द्वारा अररिया अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा अंचल कार्यालय जोकीहाट में बनाए गए मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत अररिया जिला अंतर्गत कुल 11 बूथों पर मतदान हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story