नालंदा जिले में बीईओ के सेवानिवृत्ति पर दी गयी भावभीनी विदाई

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में बीईओ के सेवानिवृत्ति पर दी गयी भावभीनी विदाई


नालंदा, बिहारशरीफ 05 मार्च (हि.स.)। नालंदा जिले के कतरीसराय प्रखंड के बीआरसी भवन सभागार में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल मन्नान के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक अजय प्रसाद ने की। समारोह में प्रखंड के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रखंड की प्रगति में शिक्षा विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अब्दुल मन्नान की प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा उनके व्यक्तित्व की पहचान रही है। एक अधिकारी केवल अपने पद से नहीं, बल्कि अपने कार्य और व्यवहार से पहचाना जाता है। उनका अनुभव आगे भी समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

समारोह के दौरान शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मध्याह्न भोजन बीआरपी संतोष कुमार, सतीश प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, संजय कुमार वर्मा, संजय सिंह, चंदन कुमार सिंह, लेखापाल उमाकांत प्रसाद सहित अनेक शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story