नालंदा जिले के उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक निरीक्षण में छः प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले के उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक निरीक्षण में छः प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति निलंबित


नालंदा, बिहारशरीफ 29 अप्रैल (हि.स.)। नालंदा जिले में किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नालंदा जिला अंतर्गत सघन छापामारी अभियान चलाया गया।

इस मौके पर सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी और उर्वरक निरीक्षक उपस्थित थे। जिला के अंतर्गत सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों का भौतिक रूप से सत्यापन का निर्देश जिला कृषी पदाधिकारी के तरफ से दिया गया हैं। इस क्रम में आज बुधवार को 52 प्रतिष्ठानों का अलग अलग प्रखंडों में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जिले के सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों की सघन जाँच के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा, सहायक निदेशक (रसायन) तथा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बिहार शरीफ द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण करते हुए विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, भंडारण, अभिलेख संधारण एवं विक्रय से संबंधित नियमों की गहन जाँच की गई। जाँच के क्रम में कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर एक थोक उर्वरक प्रतिष्ठान एवं एक खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठान का अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त एक थोक उर्वरक प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एक कीटनाशी प्रतिष्ठान को भी निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है तथा इस प्रकार की औचक निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं यह भी बताया गया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story