जेपीयू में लंबित डिग्रियों को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन ने चलाया कुलपति खोजो अभियान

WhatsApp Channel Join Now
जेपीयू में लंबित डिग्रियों को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन ने चलाया कुलपति खोजो अभियान

जेपीयू में लंबित डिग्रियों को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन ने चलाया कुलपति खोजो अभियान

जेपीयू में लंबित डिग्रियों को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन ने चलाया कुलपति खोजो अभियान

सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में व्याप्त प्रशासनिक शिथिलता और लंबित डिग्रियों की समस्या को लेकर शोध विद्यार्थी संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति खोजो अभियान चलाया।

कार्यकर्ताओं ने डंका बजाकर और लापता कुलपति के पोस्टर चस्पा कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। संगठन का आरोप है कि कुलपति डॉ परमेन्द्र कुमार बाजपेई अपने कार्यकाल में नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहे हैं।

कुलपति के हस्ताक्षर न होने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं की मूल डिग्रियां अटकी हुई हैं, जिससे उनका भविष्य और रोजगार प्रभावित हो रहा है।इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण वित्तीय व प्रशासनिक फाइलें कार्यालय के बजाय आवास से निष्पादित किए जाने पर भी पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए।

अभियान में संयोजक अंकित कुमार सिंह, विशाल सिंह बॉक्सर, उज्जवल कुमार सिंह, गुलशन यादव और विकाश सिंह सेंगर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। शोध विद्यार्थी संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति शीघ्र कार्यालय में बैठकर समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story