रेड लाइट एरिया में छापेमारी में छह नाबालिग सहित एक बालिग युवती को कराया गया मुक्त,29 भेजे गए जेल

WhatsApp Channel Join Now
रेड लाइट एरिया में छापेमारी में छह नाबालिग सहित एक बालिग युवती को कराया गया मुक्त,29 भेजे गए जेल


अररिया 04 अप्रैल(हि.स.)। जिले के फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में 36 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया।जिसमें से छह नाबालिग और एक बालिग युवती को पुलिस ने देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराय,जबकि देह व्यापार के धंधे को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।वहीं देह व्यापार से मुक्त कराई गई युवतियों को सीडब्लूसी को सौंपा गया।

शनिवार को फारबिसगंज थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने यह जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि पटना की संस्था बाल मित्र द्वारा संकलित सूचना के आधार पर रेफरल रोड स्थित रामपुर उत्तर वार्ड संख्या तीन में यातायात डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बलों के साथ की गई छापेमारी में छह नाबालिग और एक बालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।नाबालिग एवं बालिग युवतियों से जबरन देह व्यापार के मामले में पुलिस ने 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।देह व्यापार के अड्डे से 48 हजार रूपये नगद राशि,चांदी के जेवरात,12 मोबाइल सहित भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्रियों को बरामद किया गया।

बरामद की गई लडकियों में कई लड़कियां दूसरे राज्य की है,जिसे ट्रैफिकिंग के तहत फंसा कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देकर फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लाकर जबरन उससे देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 190/26 दिनांक 04.04.26 धारा 111,98,99,70(1),115(2),143,3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि रेस्क्यू की गई लडकियों में कई दूसरे राज्य की है,जिसे बहला फुसलाकर फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में लाकर जबरन उससे देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। उन्होंने अंतर्राज्यीय स्तर पर सेक्स रैकेट गिरोह के काम करने की बात कहते हुए जांच कर गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही।

जेल भेजे गए आरोपियों में सनाउल अंसारी,मो. अब्बास,मोहर्रम खलीफा,मो.मौसम,मो.अहमद आलम,मो.असलम, अब्दुल गफ्फार,शाहनवाज आलम,मो.जमशेर,मो.जसीम,मो.नबीउल्लाह,मो. मोफ़िल,मुसीब रजा के अतिरिक्त 16 महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

छापेमारी दल में ट्रैफिक डीएसपी फखरे आलम,साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना, यातायात थानाध्यक्ष प्रेमचंद, एससी एसटी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी,महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला,तकनीकी शाखा के प्रभारी मनोज कुमार,फारबिसगंज के अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता,एसआई कुमारी बबीता,आशुतोष कुमार मिश्रा,प्रभा कुमारी,अवधेश कुमार सिंह, उपेन्द्र शर्मा,दीपक कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवान थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story