दशहरा पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति: डिक्सन मोड़ और घंटाघर सहित 11 प्रमुख जगहों पर लगेंगे बैरियर

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। उत्सव के दौरान आम जनता को जाम की समस्या से बचाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शहर के 11 प्रमुख प्रवेश द्वारों और चौराहों पर मजबूत बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि डिक्सन मोड़ व घंटाघर चौक पूजा के मुख्य दिनों में इन रास्तों से चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

खलीफाबाग और स्टेशन चौक को पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नो-व्हीकल जोन के रूप में विकसित होंगे। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों और पूजा पंडालों की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग होगी। यातायात विभाग के अनुसार, इन सभी 11 बैरियर पॉइंट पर तीन पारियों में पुलिस अधिकारियों, लाठी बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

पूजा पंडालों के दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग स्थलों को भी इन बैरियरों के पास ही चिन्हित किया जा रहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे नए ट्रैफिक रूट प्लान का पालन करें और पूजा के दौरान सहयोग करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या बड़े जाम से बचा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story