संरक्षा ऑडिट को लेकर पीसीएसओ ने किया बक्सर व डुमरांव स्टेशन का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
संरक्षा ऑडिट को लेकर पीसीएसओ ने किया बक्सर व डुमरांव स्टेशन का निरीक्षण


बक्सर, 28 अगस्त (हि.स.)।

रेल दुर्घटनाओं पर पूरी तरह रोक एवं ट्रेनों के निर्वाध परिचालन को अपनी प्राथमिक सूची में रखते हुए पू.म.रे हाजीपुर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी सह प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर ने दानापुर मंडल के बक्सर व डुमरांव स्टेशन का निरीक्षण किया ।

इस दौरान उन्होंने संरक्षा ऑडिट को लेकर बक्सर स्टेशन के पैनल रूम तथा डुमरांव स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 66 स्पेशल का निरीक्षण किया । वहीं डुमरांव और बरुणा स्टेशन के बीच किलोमीटर 646/13-15 माइनर ब्रिज संख्या 610 का विस्तृत निरीक्षण किया । साथ ही इसको लेकर अपने मातहत अधिकारियों को कई सारे दिशा-निर्देश दिए । संरक्षा से संबंधित अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करने बक्सर एवं डुमरांव स्टेशन पहुंचे पीसीएसओ अमिताभ प्रभाकर ने संरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश देते हुए इससे जुड़े सुविधाओं एवं कमियों का अवलोकन किया ।

सरकार की सोच के अनुरूप रेलवे दुर्घटनाओं को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है । जिसके तहत हाजीपुर ज़ोन के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी का निरीक्षण करना महत्वपूर्ण है । निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएसओ ट्रैफिक सी एस प्रसाद, एडीआरएम इंफ्रा राजीव कुमार, सीनियर डीओएम मुकेश कुमार सिंह, सेफ्टी ऑफिसर मनीष कुमार, टी आई विंध्याचल पाण्डेय सहित रेलवे के कई आला अधिकारी मौजूद रहे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story