रतनपुर पंचायत में सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
रतनपुर पंचायत में सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित


रतनपुर पंचायत में सरकारी योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित


सुपौल, 09 नवंबर (हि.स.)। बसंतपुर प्रखंड की रतनपुर पंचायत में सोमवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में छातापुर के विधायक नीरज कुमार सिंह, जिलाधिकारी सावन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर विनय कुमार सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नीरज कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लाभुकों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनसे जुड़ना चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

समारोह के दौरान लाभुकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774470 Articles

Share this story