राष्ट्रीय लोक अदालत में 1700 से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी, यातायात चालान पर विशेष जोर

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1700 से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी, यातायात चालान पर विशेष जोर


सुपौल, 25 अगस्त (हि.स.)। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुपौल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुपौल मोहम्मद अफजल आलम की अध्यक्षता में जिले के संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी । बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा लंबित एवं निस्तारण योग्य मामलों को चिन्हित करने तथा उनके त्वरित निस्तारण के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यातायात चालान से जुड़े मामलों के अधिकाधिक निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को ऐसे मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यातायात चालान से संबंधित करीब 1000 मामलों के निष्पादन की संभावना जताई गई। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन के करीब 40, विद्युत विभाग के लगभग 400, वन विभाग के करीब 20 तथा माप-तौल विभाग से संबंधित लगभग 200 मामलों के निस्तारण की संभावना व्यक्त की गई। वहीं खनन विभाग से जुड़े 30 से अधिक मामलों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जाने की उम्मीद है। इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों में करीब 1700 से अधिक मामलों के निस्तारण की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story