छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


अररिया, 19 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने बिस्किट का लालच देकर बच्ची को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के गायब होने पर उसका बड़ा भाई उसे खोजने निकला। खेत में पहुंचने पर उसने अपनी छोटी बहन को बेहोश हालत में पड़ा देख शोर मचाया। शाेर करने पर आरोपित भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। गिरफ्तार आरोपित को भी आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763531 Articles

Share this story