रंजीत शर्मा हत्याकांड का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
रंजीत शर्मा हत्याकांड का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त


अररिया 13 नवम्बर(हि.स.)।

जिले के बौसी थाना क्षेत्र के लकुनवा गांव में एक माह पहले 8 अक्टूबर को रंजीत कुमार शर्मा उर्फ शंकर शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दिए मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही घटना में उपयोग में लाए गए मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।घटना के लेकर परिजनों के फर्द बयान के आधार पर बौसी थाना में कांड 190/26 दर्ज किया गया था।पुलिस ने मानवीय सूचना,वैज्ञानिकअनुसंधान,सीडीआर,टावर डम्प डाटा का विश्लेषण करते हुए साक्ष्य के आधार पर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।एसपी जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रानीगंज थाना क्षेत्र के मधुलता विशनपुर गाँव के निर्मल कुमार पिता देवानंद मेहता और बौसी थाना क्षेत्र लकुनवा गांव के वार्ड संख्या छह निवासी योगेंद्र शर्मा उर्फ रुदल शर्मा पिता स्व.फनी शर्मा को गिरफ्तार किया है।छापामारी दल में बौसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार,एसआई विमलेश कुमार पांडेय,सुदर्शन शर्मा,डीआईयू के साथ सशस्त्र बल की टीम मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story