विधायक ने छह वर्षों से लंबित पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
विधायक ने छह वर्षों से लंबित पुल निर्माण कार्य का लिया जायजा


अररिया, 07 मार्च(हि.स.)। रानीगंज के बगुलाहा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत बड़हरा चौक से शिव मंदिर टोला पथ में बन रहे पुल एवं संपर्क पथ निर्माण कार्य का विधायक अविनाश मंगलम ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक अविनाश मंगलम ने बताया कि संवेदक द्वारा लगभग छह वर्षों से कार्य लंबित है तथा सूचना पट्ट पर कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की तिथि भी अंकित नहीं है, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।पुल निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर दूरभाष से सहायक अभियंता को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है।विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story