रामनवमी पूजा शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
रामनवमी पूजा शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न


नवादा, 13 मार्च (हि.स.)। रामनवमी पूजा शोभा यात्रा की बैठक साहब कोठी मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामनवमी पूजा शोभा यात्रा के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप जीतू ने किया।

बैठक को को संबोधित करते हुए शोभायात्रा समिति के सचिव कैलाश विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार रामनवमी पूजा शोभायात्रा नवादा नगर 29 मार्च दिन रविवार को निकाली जायेगी। पूरे नवादा नगर 12 जगह से रामनवमी पूजा शोभायात्रा की तैयारी की जाती है। इस बार रामनवमी पूजा शोभायात्रा समिति हर घर में भगवा झंडा लगायेगी। शोभायात्रा समिति के सदस्य सतेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हर घर से मातृशक्ति निकलेगी।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी जितेंद्र स्वाभिमानी ने कहा कि सपरिवार शोभायात्रा में शामिल हों इसके लिए हर घर संपर्क अभियान चलायेंगे चंदन विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के रामभक्त भी शोभायात्रा में शामिल हों इसके लिए हम सभी अभी से ही प्रयास करेंगे।

बैठक में उपस्थित मंदिर के अध्यक्ष संजय भोजपुरी, लाल सिंह दांगी, शिव शंकर विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, विवेक कुमार, चिरंजीवी पांडे, अभिषेक सिन्हा, प्रतीक कुमार, कौशल यादव, सोहन राज, मनोज पांडे, मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story