रामनवमी रथ यात्रा की सफलता को लेकर महिला मंडल ने घर-घर जाकर जनसंपर्क का लिया निर्णय

WhatsApp Channel Join Now
रामनवमी रथ यात्रा की सफलता को लेकर महिला मंडल ने घर-घर जाकर जनसंपर्क का लिया निर्णय


अररिया 23 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज में 26 मार्च को राजेन्द्र चौक से निकलने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामनवमी रथयात्रा की तैयारी में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ महिला मंडली भी जुट गई है।11 वां श्री रामनवमी रथ यात्रा के आयोजन की सफलता को लेकर सोमवार को राजेन्द्र चौक स्थित श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में महिला मंडली की आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई।

इसमें महिला मंडली ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं ने जनसंपर्क अभियान करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता रामनवमी रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी एवं मनोज सोनी ने संयुक्त रूप से किया l बैठक में काफी संख्या में महिला मंडली एवं दुर्गा वाहिनी शामिल हुए l बैठक में रथ यात्रा को सफल बनाने हेतु सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए।जिसमें रामनवमी रथ यात्रा संचालन समिति में 18 महिला मंडली एवं 6 दुर्गा वाहिनी को शामिल किया गया है l

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मनोज सोनी एवं प्रेम केसरी ने बताया कि कार्यक्रम का समय काफी नजदीक आ चुका है।फारबिसगंज का इस बार का रथयात्रा ऐतिहासिक होगा।रथयात्र को लेकर सनातन धर्मप्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी,मनोज सोनी, सोनू राय, बिट्टू सैमसंग,अभिषेक भगत,भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन,महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह,नीलिमा शाह,उर्मिला तिवारी, रचना सिंह, संतोषी भगत, सिमरन श्रीवास्तव,पुष्पा देवी,पूनम देवी,राधा देवी, सुषमा देवी,रूपा गुप्ता,पूनम कुमारी,जूली देवी,ममता शाह, राजरानी सिमरन, गुड़िया कुमारी, खुशी शाह, वंदना कुमारी, अंजली देवी,रानी देवी, श्वेता सोनी,कशिश सोनी,सुनीता देवी,गुड़िया कुमारी,अमृता कुमारी, गंगा कुमारी,प्रीति कुमारी,नीलम देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story